UPI PAYMENT LIMIT : अनलिमिटेड UPI पेमेंट पर लगी रोक

 

UPI Apps Payment Limit: फोन पे और गूगल पे यूजर्स पर अनलिमिटेड UPI पेमेंट करने पर रोक लग सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..




आज कल भारत ऑनलाइन पेमेंट के मामले में नई ऊंचाई को छू रहा है। भारत में गूगल पे और फोन पे सबसे बड़े UPI ऑनलाइन पेमेंट फ्लेटफॉर्म हैं।  भारत में गूगल पे और फ़ोन पे पर कुलमिलकर 80 फीसदी तक का लेन-देन किया जाता है। सूत्रों की मने तो जल्द ही UPI से पेमेंट करने वालों को झटका लग सकता है, क्यूंकि गूगल पे , फ़ोन पे और पेटम पे  के UPI ट्रांसक्शन्स पर लिमिट लगाई जा सकती है।  आसान शब्दों में कहे तो अब Users अनलिमिटेड लेन-देन नहीं कर पाएंगे।  


31 दिसंबर तक लागू हो सकता है फैसला

दरसल भारत में UPI लेन देन की देखरेख करने वाली संस्था भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के साथ मिलकर UPI Payment के लिए 30 फीसद ट्रांजैक्शन लिमिट सेट किया जा सकता है। सूत्रों की मने तो NPCI की तरफ से यह नियम 31 दिसंबर से लागु हो सकता है। 

अब नहीं कर पाएंगे अनलिमिटेड ट्रांसक्शन्स :

अभी तक तो किसी भी तरह की कोई लिमिट नहीं है upi ट्रांसक्शन्स पर , अभी आप बिना किसी फ़िक्र के अनगिनत लेन देन कर सकते हो। NPCI की तरफ से नवंबर 2022 में थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप के लिए 30 फीसद UPI ट्रांजैक्शन कैप का प्रस्ताव रखा था, जिसे मंजूरी मिलने की संभावना है। रिपोर्ट की मानें तो 31 दिसंबर तक 30 फीसद UPI ट्रांजैक्शन लिमिट पर फैसला लिया जा सकता है। ऐसे में 31 जनवरी के बाद PhonePe और Google Pay से अनलिमिटेड UPI पेंमेंट पर रोक लग सकती है।

No comments:

Theme images by fpm. Powered by Blogger.